विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत 27 मई को जशपुर जिले में दो जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सरबकोम्बो और फरसाबहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अमडीहा में आयोजित इन शिविरों में कुल 28 गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
सरबकोम्बो शिविर में सरबकोम्बो, बुटंगा, गायलुंगा, कलिया, बच्छरांव, रमसमा, साहीडांड, करमा, कुदमुरा, रनपुर, तम्बाकछार और पंडरीपानी सहित 12 गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं अमडीहा शिविर में अमडीहा, बाम्हनमारा, जबला, जामबहार, घुमरा, बांसाझाल, पुराईनबंध, समडमा, केरसई, कोहपानी, लठबोरा, साजबहार, सिंगीबहार, सुण्डरु, तपकरा और उपरकछार सहित 16 गांवों के लोग भाग लेंगे।
शिविरों में नागरिक लिखित रूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। शासन और प्रशासन द्वारा आमजन तक पहुंचकर समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में यह पहल की जा रही है।
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।
रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
