अमलेश्वर। नगर में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण होने से राहगीरों एवं नगरवासियों को सुविधा मिली है। इस निर्माण कार्य से लोगों को आवागमन के दौरान बैठने और विश्राम करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हुआ है। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, भक्तमाता कर्मा वार्ड के पार्षद डोमन यादव, ग्राम समाज अमलेश्वरडीह के अध्यक्ष चैन सिंह साहू, यादव समाज अमलेश्वरडीह के पूर्व अध्यक्ष घासीराम यादव, स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष भागीराम साहू सहित रमेश यादव, तुलाराम साहू, लखन साहू, गिरिजानंद साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से आम लोगों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू एवं पार्षद डोमन यादव को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वार्ड और नगर में इसी तरह निरंतर विकास कार्य होते रहेंगे।
यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण से राहगीरों को राहत मिलने के साथ ही नगर की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से आगे भी क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
