रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश की स्थिति बेहद संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक प्रदेश में औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों के औसत 849.3 मिमी की तुलना में 100.8 प्रतिशत है। अकेले 28 अगस्त को प्रदेश में औसतन 6.4 मिमी बारिश हुई।
बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश
सरगुजा संभाग में बलरामपुर जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां अब तक 1164.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य औसत की 157.7 प्रतिशत है। 28 अगस्त को भी जिले में 29.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सूरजपुर में 963.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 920.0 मिमी, कोरिया में 702.3 मिमी और जशपुर में 716.9 मिमी बारिश हुई है। वहीं सरगुजा जिले में अब तक 504.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत की 77.1 प्रतिशत है।
रायपुर और आसपास के जिलों में भी जमकर बारिश
मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति मजबूत बनी हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रदेश में प्रतिशत के आधार पर सबसे अधिक 166 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। यहां अब तक 1088.5 मिमी पानी बरसा है।
रायपुर में 920.0 मिमी, महासमुंद में 1017.9 मिमी, गरियाबंद में 989.2 मिमी, बलौदाबाजार में 898.7 मिमी और धमतरी में 833.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
बिलासपुर संभाग में भी बारिश सामान्य से अधिक
बिलासपुर संभाग में मुंगेली में 896.8 मिमी और जांजगीर-चांपा में 1025.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बिलासपुर में 890.7 मिमी, सक्ती में 846.2 मिमी, कोरबा में 953.2 मिमी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 831.2 मिमी बारिश हुई है। कोरबा में 28 अगस्त को भी 24.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायगढ़ में 891.2 मिमी बारिश के साथ आंकड़ा सामान्य के करीब है।
दुर्ग संभाग में बारिश का मिला-जुला असर
दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में बारिश की स्थिति अलग-अलग रही। बालोद में 844.6 मिमी यानी सामान्य से 108.2 प्रतिशत बारिश हुई है। दुर्ग में 636.5 मिमी यानी 100.4 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई।
राजनांदगांव में 698.0 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 583.5 मिमी, कबीरधाम में 550.1 मिमी और बेमेतरा में 493.7 मिमी बारिश हुई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 689.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य की 70.6 प्रतिशत है।
बस्तर में नारायणपुर सबसे आगे, कांकेर में सबसे कम बारिश
दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नारायणपुर जिले में सबसे ज्यादा 1260.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य की 121.3 प्रतिशत है। 28 अगस्त को भी यहां 21.5 मिमी बारिश हुई।
दंतेवाड़ा में 1063.2 मिमी, बीजापुर में 1213.9 मिमी, सुकमा में 846.1 मिमी, कोंडागांव में 758.9 मिमी और बस्तर जिले में 837.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
प्रदेश में प्रतिशत के लिहाज से सबसे कम बारिश कांकेर जिले में हुई है। यहां अब तक 713.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य की 65.6 प्रतिशत है। हालांकि 28 अगस्त को कांकेर में 12.5 मिमी बारिश होने से आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
