रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में तैनात किया है। इनमें उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी इस आदेश का उद्देश्य शराब, कोयला लेवी, DMF, PDS और भर्ती से जुड़े आर्थिक अपराध मामलों की जांच को तेज करना बताया गया है। नई तैनाती से EOW और ACB की जांच टीम को मजबूती मिलेगी।
