मोटोरोला अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max भारतीय बाजार में 15 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। यह कंपनी का पहला “Max” मॉडल होगा, जिसे प्रीमियम हार्डवेयर और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे डिवाइस को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Motorola Edge 70 Max में फ्लैट एज डिज़ाइन, एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक पैनल दिया जाएगा, जिससे इसे प्रीमियम लुक और बेहतर इन-हैंड फील मिलेगी। फोन में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल भी देखने को मिलेगा।
स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी है। कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट के साथ फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 30 लाख से अधिक का स्कोर हासिल किया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 5,000 वर्ग मिमी के बड़े वेपर चैंबर के साथ ActivMesh कूलिंग तकनीक भी दी गई है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 10-बिट LTPO AMOLED पैनल, Quad HD+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्क्रीन 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी, जिससे तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा।
Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही फोन में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कंपनी इस स्मार्टफोन में कई नए AI फीचर्स भी देने जा रही है, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।
