रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने सोमवार को लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत अमलडीही में नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परिसर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों के लिए नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनसुविधाओं के विस्तार और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बुनियादी ढांचे के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार और व्यवसाय के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
