रमेन डेका ने मंगलवार को रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों, हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच तथा विभागवार प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। राज्यपाल ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
‘पीएम-जनमन’ योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देना है। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
