Virat Kohli-Lizlaz Instagram Controversy : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मामला जर्मन इन्फ्लुएंसर Lizlaz की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को कथित रूप से लाइक करने से जुड़ा है, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है।
पहले भी विवादों में रह चुका है ‘लाइक’ मामला
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली का इंस्टाग्राम इंटरैक्शन चर्चा में आया हो। पिछले साल भी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक तस्वीर पर लाइक दिखने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई थी। उस समय कोहली ने सफाई देते हुए कहा था कि फीड क्लियर करते समय एल्गोरिदम की वजह से अनजाने में ऐसा हो सकता है।
जर्मन इन्फ्लुएंसर की पोस्ट पर लाइक का दावा
अब सामने आए नए मामले में दावा किया जा रहा है कि विराट ने जर्मन कंटेंट क्रिएटर Lizlaz की एक पुरानी पोस्ट को लाइक किया है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट 30 जनवरी की है और लाइक उस पर दिखाई दिया, जबकि विराट उन्हें फॉलो भी नहीं करते। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

फैंस ने लिए मजे, मीम्स हुए वायरल
जैसे ही यह खबर वायरल हुई, फैंस ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने इसे पिछले विवाद से जोड़ते हुए मजाक उड़ाया, जबकि कुछ ने लिखा कि “एल्गोरिदम फिर एक्टिव हो गया।” इस पूरे मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

कौन हैं Lizlaz?
Lizlaz एक जर्मन सोशल मीडिया क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर और सिंगर हैं। वह भारत समेत कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं और भारतीय संस्कृति व स्ट्रीट फूड पर खास कंटेंट बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और भारत में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
