Asha Bhosle Passes Away: मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर आई है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ।
Singer Asha Bhosle Death: संगीत जगत में छाई शोक की लहर
आशा भोसले ने करीब आठ दशक तक फिल्म इंडस्ट्री को अपनी अनमोल आवाज दी और हजारों गीत गाकर देश-विदेश में भारत का नाम रोशन किया। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की। 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Singer Asha Bhosle Passes Away: 82 साल के करियर में गाए 12 हजार गाने
आशा भोसले ने 10 वर्ष की उम्र में मराठी गाने से अपने संगीत सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 82 साल के लंबे करियर में उन्होंने लगभग 12 हजार गाने गाए। उन्हें कला जगत में अविस्मरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। ओ.पी. नय्यर और आर.डी. बर्मन के साथ उनकी जोड़ी खास रही। उनके मशहूर गानों में ‘मेरा कुछ सामान’, ‘पर्दे में रहने दो’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया बावरी’ और ‘जब छाए मेरा जादू’ जैसे गीत शामिल हैं, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

Asha Bhosle Death: पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव
प्रोफेशनल लाइफ में सफलता के बावजूद आशा भोसले की निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने 1949 में गणपतराव भोसले से पहली शादी की, जो बाद में टूट गई। इसके बाद उन्होंने मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन से दूसरी शादी की।

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। उनके लाखों प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं।
