Asha Bhosle Heart Attack: मुंबई। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को हार्ट अटैक आने की खबर ने फिल्मी और संगीत प्रेमियों को चौंका दिया है। 11 अप्रैल को उन्हें मुंबई के प्रसिद्ध ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल ने पुष्टि की घटना
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने आशा भोसले के हार्ट अटैक की पुष्टि की है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गायिका को तत्काल चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है।

संगीत जगत में छाई चिंता
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी है और बॉलीवुड संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर संगीत प्रेमी और फिल्मी हस्तियां चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं।
