India-EU Free Trade Deal: नई दिल्ली। नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 18 साल के लंबे इंतजार के बाद फ्री ट्रेड डील पर आखिरकार मोहर लग गई है। दोनों पक्षों ने टैरिफ में बड़ी कटौती और कई उत्पादों पर शुल्क समाप्त करने पर सहमति जताई है। इस डील को यूरोपीय संघ ने भारत के निर्यात में बढ़ोतरी और दोनों देशों के आर्थिक संबंध मजबूत करने वाला कदम बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील’ करार दिया। उनका कहना है कि इस समझौते से भारत की चीन और अमेरिका पर निर्भरता कम होगी। यूरोपीय संघ के अनुसार, इस डील के तहत उनके 90% से अधिक सामान पर भारत में टैरिफ समाप्त या घटा दिया जाएगा।
India-EU Free Trade Deal: डील से भारत को क्या मिलेगा?
इस समझौते से भारत के निर्यात में तेजी आएगी और 2032 तक यूरोपीय संघ को भारत का निर्यात दोगुना होने की संभावना है। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। लाखों लोग डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार से जुड़ेंगे।
India-EU Free Trade Deal: सस्ते होंगे ये सामान
India-EU फ्री ट्रेड डील के बाद कार, कमर्शियल वाहन, केमिकल्स, मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स, एयरक्राफ्ट, स्पेसक्राफ्ट, वाइन, बीयर और अन्य कई प्रोडक्ट्स की कीमतें कम होने की उम्मीद है।

India-EU Free Trade Deal: यूरोपीय संघ के बड़े ऐलान
- यूरोपीय संघ के निर्यातकों को हर साल 4 अरब यूरो की बचत।
- बीयर पर टैरिफ में 50% कटौती।
- शराब पर 40% तक की कटौती।
- कार और कमर्शियल वाहन पर टैरिफ 110% से घटाकर 10%, सालाना 2,50,000 का कोटा।
- जैतून का तेल, मार्जरीन और वनस्पति तेलों पर शुल्क समाप्त।
- फलों का रस और प्रोसेस्ड फूड पर शुल्क समाप्त।
- लगभग सभी रासायनिक उत्पादों पर टैरिफ समाप्त।
- मशीनरी पर 44% तक का टैरिफ खत्म।
- केमिकल्स पर 22% तक का टैरिफ खत्म।
- दवाओं और मेडिकल प्रोडक्ट्स पर 11% तक का टैरिफ खत्म।
- एयरक्राफ्ट और स्पेसक्राफ्ट पर शुल्क शून्य।
- भारत को EU के 90% से अधिक सामान पर शुल्क समाप्त या कम।
- ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए अगले दो वर्षों में 500 मिलियन यूरो की मदद।
- ट्रेडमार्क, डिजाइन, कॉपीराइट और व्यापार रहस्यों के लिए मजबूत सुरक्षा।
- नए व्यापार और रोजगार के अवसर।
- SME कंपनियों के लिए बढ़ी हुई सुविधा और मजबूती।
इस डील से भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे, वहीं आम लोगों को कई जरूरी चीजें सस्ती मिलने का फायदा भी मिलेगा।
