महासमुंद, गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सोमवार 26 जनवरी 2026 को संपूर्ण प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शासन के निर्देशों के पालन में महासमुंद जिले में भी इस दिन मदिरा के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 26 जनवरी को महासमुंद जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, कम्पोजिट एवं प्रीमियम मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3 सपना बार एंड रेस्टोरेंट, साथ ही देशी मदिरा भंडारण भांडागार महासमुंद पूरी तरह बंद रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, शुष्क दिवस के दौरान जिले में मदिरा का किसी भी प्रकार का संपूर्ण संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन और संबंधित लाइसेंसधारियों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
