मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।
प्रतिनिधिमण्डल ने जानकारी दी कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक श्री दिलेश्वर उमरे, संयोजक श्री ईश्वर उपाध्याय, तथा श्री जागेश्वर मल सोनी, श्री उमेश निर्मलकर, श्री नेत राम साहू, श्री जितेंद्र साहू, श्री इंद्रजीत उपाध्याय, श्री वैभव उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
