छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी (42) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव के साथ भी दुष्कर्म किया, फिर पहचान छिपाने के लिए शव के हाथ-पांव काटकर गठरी में बांधा और शिवनाथ नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला 7 जुलाई से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान शव बरामद हुआ और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मामले में आगे की जांच जारी है।
