Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary: मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी की चौथी वर्षगांठ स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में मनाई। आलिया ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए पति रणबीर को खास मैसेज दिया।

रोमांटिक पोस्ट और खूबसूरत तस्वीरें
आलिया ने पहली तस्वीर में रणबीर के साथ हैप्पी पोज देते हुए ब्लैक स्वेटर में बेहद प्यारी लग रही थीं, जबकि रणबीर ग्रे स्वेटर और कैप में स्टाइलिश नजर आए। कपल ने बर्फीली पहाड़ियों में स्कीइंग का मजा लिया, ठंड में कॉफी पीते हुए रोमांटिक पल बिताए और कैंडल लाइट डिनर भी एंजॉय किया। एक तस्वीर में आलिया ने रणबीर को बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी दिखाया।

आलिया का खास मैसेज
तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा, “फिसलने और गिरने के बीच, चलने और ढेर सारी बातें करने के बीच… हमने मिलकर एक बेहद खूबसूरत ज़िंदगी बनाई। इन शॉर्ट… तू साथ है तो दिन रात है।”

14 अप्रैल 2022 को शादी करने वाले इस कपल की चौथी वर्षगांठ की तस्वीरें फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं। आलिया और रणबीर की यह रोमांटिक ट्रिप एक बार फिर साबित करती है कि व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना कभी नहीं भूलते।

