दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग 2 हजार से 10 हजार रुपये के कमीशन के बदले अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन्हीं खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 7 खाताधारक और 2 एजेंट शामिल हैं। एजेंट संजय निषाद और मनोज कुमार साहू खाताधारकों तथा साइबर अपराधियों के बीच संपर्क स्थापित करने का काम करते थे।
यह कार्रवाई पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने की। सभी आरोपियों के खिलाफ पुरानी भिलाई थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
