रायपुर, 30 मई 2026। छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं Teejan Bai के अस्वस्थ होने की सूचना पर राज्य सरकार ने तत्परता दिखाई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Rajesh Agrawal ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने सहयोगी को All India Institute of Medical Sciences Raipur भेजकर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दूरभाष पर परिजनों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना तथा आश्वस्त किया कि राज्य शासन उनकी चिकित्सा और आवश्यक सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।
लोककला की जीवंत प्रतीक हैं तीजन बाई
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि तीजन बाई केवल एक लोक कलाकार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और लोक परंपराओं की जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने अपनी विशिष्ट गायन शैली और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से पंडवानी कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके योगदान से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक मंच पर सम्मान मिला है।
एम्स रायपुर में चल रहा उपचार
तीजन बाई का उपचार एम्स रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बेहतर चिकित्सा प्रबंधन और सतत देखरेख के कारण उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार प्रदान कर रही है।
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
संस्कृति मंत्री ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी कला साधना के माध्यम से न केवल पंडवानी परंपरा को संरक्षित किया, बल्कि नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया है। उनकी उपलब्धियां देशभर के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उन्होंने लोककला को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया है, वह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और चिकित्सकों के प्रयासों से तीजन बाई शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपनी कला के माध्यम से लोगों को प्रेरित करेंगी।
