Virat Kohli-Lijlaj Controversy : मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा जर्मन मॉडल और इन्फ्लुएंसर लिजलाज की एक तस्वीर को लाइक करने का मामला अब और चर्चा में आ गया है। इस मामले पर पहली बार लिजलाज ने खुद बयान देते हुए कहा कि उन्हें विराट के लिए थोड़ा बुरा लग रहा है और शायद उनका ऐसा इरादा नहीं था।
लिजलाज का पहला बयान
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए लिजलाज ने कहा, “मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं खबरों में हूं। मुझे नहीं पता था कि विराट ने मेरी फोटो कब लाइक की। लोगों ने मुझे अलग-अलग प्लेटफॉर्म की खबरें भेजीं और बहुत सारे मैसेज आए। सब काफी उत्साहित थे।”
उन्होंने बताया कि जब वह भारत यात्रा पर थीं, तब आईपीएल के दौरान बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया। इसी दौरान वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फैन बन गईं और विराट कोहली को खेलते देखकर उन्हें पसंद करने लगीं।
मुझे खुशी थी, लेकिन इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया
लिजलाज ने आगे कहा, “मुझे उनके लाइक करने से खुशी जरूर हुई, लेकिन यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, यह समझ नहीं आया। शायद उनका ऐसा इरादा नहीं था। फिर भी मैं उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं।”
वायरल होने के बाद मिले काम के ऑफर्स
जर्मन मॉडल ने यह भी बताया कि इस घटना के वायरल होने के बाद उन्हें काम के कई ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन वह फिलहाल सोच-समझकर फैसला लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह म्यूजिक और ब्लॉगिंग को लेकर बहुत सीरियस हैं और अगर भारत में अच्छे मौके मिले तो फिर से आने पर विचार कर सकती हैं।
विराट कोहली के लाइक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस चल रही है। कई लोग इसे सामान्य मान रहे हैं तो कुछ इसे व्यक्तिगत जीवन से जोड़कर देख रहे हैं। अमीषा पटेल समेत कई सेलिब्रिटीज पहले ही विराट का बचाव कर चुकी हैं। अभी यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और लिजलाज के बयान के बाद चर्चा और तेज हो गई है।
