Vedanta Power Plant Blast Update: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भयानक बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित प्लांट में हुए इस हादसे में 34 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
विभिन्न राज्यों के मजदूर प्रभावित
हादसे में मारे गए और घायल मजदूरों में छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के निवासी भी शामिल हैं। घायलों को रायगढ़ और बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने से मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Vedanta Power Plant Blast Update : मृतकों की लिस्ट
- रितेश कुमार, सोनबर्षा, भागलपुर, बिहार
- अमृत लाल पटेल, एचएन 91 मांझापारा डब्ल्यूएन 04, कंवली, टुंड्री, डभरा, सक्ती, सी.जी. 495695
- ठंडा राम लहरे, जमगहन, मालखरौदा, सक्ती छ.ग. 495691
- तरूण कुमार ओझा, रोहराबांध, सिंदरी, धनबाद, झारखंड- 828122
- आकिब खान, पैठन, दरभंगा, बिहार
- सुसंता जना, किस्मतबाजकुल, टेथी बारी, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम बंगाल-721655
- अब्दुल करीम, बोका, झारखंड
- उधब सिंह यादव, खरसिया, रायगढ़, छत्तीसगढ़
- शेख सैफुद्दीन, चानपी, हल्दिया, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल-721635
- पप्पू कुमारपिपरखंड, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश पलामू
- अशोक फरिहा, झारखंड
- मानस गिरी, नारायणदारी, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल- 721655
- ब्रिजेश कुमार, पिपरखंड, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
- रामेश्वर महिलांगे, ग्राम-हरदी, विशाल, खिरोरा, जांजगीर चांपा छ.ग. 495559
- कार्तिक महतो, पुरुलिया, पिर्रा, पश्चिम बंगाल
- नदीम अंसारी, डेफवरघाटा, फगुराम, सक्ती, छत्तीसगढ़
- शिबनाथ मुर्मू, पुरुलिया, पिर्रा, पश्चिम बंगाल
परिजनों में आक्रोश, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
घटना के बाद परिजनों ने वेदांता प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंपनी ने न तो समय पर सही जानकारी दी और न ही परिजनों से सीधे संपर्क किया। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि प्रबंधन केवल पुलिस के माध्यम से मुआवजे की बात कर रहा है, जबकि अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
