Bihar New CM Samrat Chaudhary: पटना: बिहार में राजनीतिक बदलाव पूरा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी अब एनडीए सरकार की कमान संभालेंगे। वे बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री होंगे।
Bihar New CM Samrat Chaudhary: नीतीश कुमार का इस्तीफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले उन्होंने अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की, जिसमें सभी मंत्री भावुक नजर आए।
Bihar New CM Samrat Chaudhary: भाजपा विधायक दल की बैठक में ऐलान
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री घोषित किया।
Bihar New CM Samrat Chaudhary: कल होगा शपथ ग्रहण
सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कुछ अन्य मंत्रियों के शपथ लेने की भी संभावना है। जेडीयू से एक या दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत कई केंद्रीय नेता शामिल हो सकते हैं।
सम्राट चौधरी पिछले कई वर्षों से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम और गृह मंत्री के रूप में कार्यरत थे। वे भाजपा विधायक दल के नेता भी हैं। उनके नाम पर नीतीश कुमार ने भी सहमति जताई थी।
