Gadgets
नई दिल्ली। टेक बाजार में 10 अप्रैल को कई नए गैजेट्स से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं। भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava International ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite की सेल शुरू कर दी है, जबकि Lyne Originals ने भारत में कई किफायती गैजेट्स लॉन्च किए हैं। इसके अलावा अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर भी कई अहम रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
₹7,399 के फोन की सेल शुरू
Lava Bold N2 Lite स्मार्टफोन की बिक्री आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर शुरू हो गई है। इस फोन की कीमत 7,399 रुपये रखी गई है। कंपनी इसके साथ 400 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं, दो यूनिट खरीदने पर ग्राहकों को 500 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन नीलगिरी ब्लू और कोलार गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
CMF Phone 3 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च
Nothing के सब-ब्रांड CMF by Nothing का नया स्मार्टफोन CMF Phone 3 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें FHD+ AMOLED डिस्प्ले (2392×1080 पिक्सल) मिल सकती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा इसमें 5500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
Apple और Google के फ्लैगशिप में Samsung डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के अनुसार Apple और Google अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में Samsung Electronics का नया OLED पैनल इस्तेमाल कर सकती हैं। यह M16 OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसे अभी तक किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल नहीं किया गया है। संभावना है कि यह डिस्प्ले iPhone 18 Pro सीरीज और Google Pixel 11 सीरीज में देखने को मिले।
Lyne Originals ने लॉन्च किए किफायती गैजेट
Lyne Originals ने भारत में अपनी ‘Startup Series’ के तहत कई नए गैजेट्स लॉन्च किए हैं। इनमें स्मार्टवॉच, नेकबैंड, ईयरबड्स और स्पीकर शामिल हैं। कंपनी के STARTUP 57 ईयरबड्स में 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है, जबकि नए नेकबैंड में 100 घंटे तक बैटरी बैकअप का दावा किया गया है।
कीमतें इस प्रकार हैं:
- STARTUP 30 स्मार्टवॉच – ₹1,199
- STARTUP 49 स्मार्टवॉच – ₹1,099
- STARTUP 57 ईयरबड्स – ₹599
- STARTUP 48 नेकबैंड – ₹449
- STARTUP 62 नेकबैंड – ₹399
- Jukebox 10 Pro स्पीकर – ₹5,749
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि किफायती कीमतों में लॉन्च हो रहे ये नए गैजेट्स भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
