Rinku Singh’s father is no more: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में देर रात निधन हो गया। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पिता की गंभीर हालत की खबर मिलते ही रिंकू टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन टीम प्रतिबद्धताओं के चलते वापस जुड़ गए थे। अब पिता के निधन के बाद उनके टूर्नामेंट में आगे खेलने पर संशय बना हुआ है।

Rinku Singh’s father is no more: खानचंद सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रिंकू ने भी बचपन में पिता का हाथ बंटाया और संघर्षों के बीच क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई।

Rinku Singh’s father is no more: रिंकू सिंह को असली पहचान 2023 में आईपीएल के दौरान मिली, जब कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उस पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। अलीगढ़ में उनके घर और स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान पर जश्न मनाया गया था।

Rinku Singh’s father is no more: रिंकू का क्रिकेट सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। कोच मसूदुज्जफर अमीनी के मार्गदर्शन में उन्होंने अंडर-16, अंडर-19, रणजी और फिर आईपीएल तक का सफर तय किया। 35 नंबर की जर्सी उनके लिए लकी साबित हुई, जिसे पहनकर उन्होंने स्कूल वर्ल्ड कप और बाद में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया।

Rinku Singh’s father is no more: आईपीएल में उनका सफर 2017 में किंग्स इलेवन से शुरू हुआ। 2018 में केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा और तब से वह टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। रिंकू की सफलता के पीछे उनके पिता का त्याग और संघर्ष है जिसे रिंकू हमेशा याद रखेंगे।
