Vijay-Rashmika Wedding: मुंबई। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने तेलुगु परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह समारोह पूरा किया। यह शादी उदयपुर स्थित आईटीसी मेमेंटोस में बेहद सादगी और भव्यता के साथ आयोजित की गई। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि कपल की शादी दो अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं से संपन्न होनी थी। पहले चरण में तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी पूरी हो चुकी है और जल्द ही कुर्गी परंपरा के अनुसार भी विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। फैंस सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को सात जन्मों के बंधन में बंधने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Vijay-Rashmika Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन में दिखा मस्ती भरा माहौल
शादी से पहले आयोजित प्री-वेडिंग कार्यक्रम काफी खास और मनोरंजक रहे। विजय देवरकोंडा की इंस्टाग्राम स्टोरी में पूलसाइड सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली, जहां मेहमान धूप और हरियाली के बीच जश्न मनाते नजर आए। पूल वॉलीबॉल, हंसी-मजाक और कैजुअल ड्रेस कोड ने पूरे आयोजन को बीच पार्टी जैसा माहौल दे दिया।

Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका ने शेयर किया खास डिनर सेटअप
रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया पर शादी समारोह के भव्य डिनर सेटअप की तस्वीरें साझा कीं। डिनर टेबल को ब्लश लिली, हाइड्रेंजिया और ताजे फलों से सजाया गया था। मेहमानों के लिए जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस का विशेष इंतजाम किया गया, जिससे इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्पर्श मिला।

Vijay-Rashmika Wedding: फैंस के दिए नाम ‘VIROSH’ को दिया सम्मान
इस शादी की सबसे खास बात रही कपल द्वारा फैंस के दिए गए नाम ‘VIROSH’ को अपनाना। फैंस ने रश्मिका और विजय के नामों को जोड़कर यह नाम बनाया था। कपल ने इसे अपनी शादी की पहचान बनाते हुए सजावट और नैपकिन डिजाइन में भी शामिल किया। शादी से पहले दोनों ने मैचिंग नोट्स के जरिए अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।
