पाटन। पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन 1 मार्च 2026 (रविवार) को नगर पालिका परिषद सभागार, अमलेश्वर (जिला–दुर्ग) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में मान. श्री भूषण बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ एवं विधायक–पाटन) शामिल होंगे। अध्यक्षता श्री रामचन्द्र यादव (अध्यक्ष, पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज) करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक देवेंद्र यादव, विधायक अरुण वर्मा एवं विधायक राजकुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में पूजन, स्वागत, सामाजिक उद्बोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक समाजजनों से उपस्थित रहने की अपील की है।

