रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने रायपुर जिले के आरंग विकासखंड में स्थित महानदी परियोजना की लवन-शाखा नहर के वितरक शाखा क्रमांक-एक के कोण्डापार माईनर, रसौटा और केसला माईनर के रिमॉडलिंग, सी.सी. लाईनिंग और पुनःनिर्माण के लिए 9 करोड़ 6 लाख 68 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
योजना के कार्य पूर्ण होने पर, प्रस्तावित सिंचाई क्षेत्र में 1953.28 हेक्टेयर में से 462.61 हेक्टेयर की कमी पूरी की जाएगी और पूरे क्षेत्र में पूर्ण रूपांकित सिंचाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस योजना के कार्यों को कराने के लिए जल संसाधन मंत्रालय, महानदी भवन से मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
