धरसींवा। छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता पर लगातार हो रहे अपमानजनक बयानों और सोशल मीडिया वीडियो के विरोध में छत्तीसगढ़िया समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर दो वीडियो वायरल हुए, जिनमें एक युवक (ID: deepak_lalwani23) और एक युवती (ID: chandani_vologssss) ने छत्तीसगढ़िया लोगों और संस्कृति का अपमान किया। इन आपत्तिजनक टिप्पणियों और वीडियो ने प्रदेशवासियों की भावनाओं को गहरा आहत किया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) धरसींवा खंड और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) धरसींवा खंड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरसींवा थाना में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी थे: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल, CKS जिला उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा, JCP जिला मंत्री राजु साहू, CKS जिला मंत्री तारण साहू, JCP जिला सचिव सागर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी युवराज साहू, CKS धरसींवा खंड संयोजक प्रेम साहू, अध्यक्ष विमल टंडन, JCP धरसींवा खंड अध्यक्ष उमेश निषाद, संगठन मंत्री महेंद्र वर्मा, नगर इकाई अध्यक्ष अर्जुन देवांगन, CKS धरसींवा खंड उपाध्यक्ष भुपेंद्र मनहरे सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश की अस्मिता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यह ज्ञापन प्रदेशवासियों की संस्कृति और सम्मान की रक्षा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।






