आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारतीय राजनीति के उन नेताओं में से हैं, जिनकी छवि हमेशा साफ-सुथरी और गंभीर रही है। उन्हें अक्सर अजातशत्रु कहा जाता है क्योंकि उनके विरोधी भी उनके स्वभाव और व्यवहार की तारीफ करते हैं।
जन्म और शिक्षा
राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से फिजिक्स में M.Sc. किया और कुछ समय तक फिजिक्स के लेक्चरर के तौर पर पढ़ाया भी। बाद में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ।
राजनीतिक सफर
- 1974 में राजनीति में प्रवेश और 1977 में पहली बार विधायक बने।
- 1991 में यूपी के शिक्षा मंत्री बने और नकल विरोधी कानून के लिए जाने गए।
- 1999 में केंद्र सरकार में भूतल परिवहन मंत्री बने।
- 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 2005 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
- 2014 से 2019 तक देश के गृह मंत्री रहे।
- 2019 से अब तक भारत के रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
क्यों हैं खास?
राजनाथ सिंह एक शांत, दृढ़ और नीतिपरक नेता माने जाते हैं। राजनीति में दशकों के अनुभव के साथ उन्होंने हमेशा अपनी सादगी और ईमानदारी से सबका विश्वास जीता है।