गूगल ने अपने यूजर्स के लिए जीमेल में नया फीचर पेश किया है। अब एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को नोटिफिकेशन में ही किसी भी ईमेल को Mark as Read करने का ऑप्शन मिलेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को ईमेल रीड करने के लिए जीमेल ऐप खोलने की आवश्यकता नहीं होगी।
पहले नोटिफिकेशन में सिर्फ Delete और Reply विकल्प उपलब्ध थे। नए अपडेट के साथ अब यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट की जा रही है।
यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अपने इनबॉक्स में ईमेल को डिलीट या आर्काइव किए बिना सिर्फ रीड मार्क करना चाहते हैं।
साथ ही, नोटिफिकेशन में अब सेंडर की प्रोफाइल फोटो भी दिखाई देगी, जिससे मेल भेजने वाले की पहचान करना आसान हो जाएगा।
