नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज़ ब्रिजर्टन का बहुप्रतीक्षित सीज़न 4 (पार्ट 1) आज, 29 जनवरी 2026 को रिलीज़ हो गया है। इस सीज़न की कहानी मुख्य रूप से बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और उनके जीवन में प्रवेश करने वाली रहस्यमयी युवती सोफी बेक के इर्द-गिर्द घूमती है।
बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन की भूमिका अभिनेता ल्यूक थॉम्पसन निभा रहे हैं, जबकि सोफी बेक के किरदार में ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री येरिन हा दिखाई दे रही हैं। यह किरदार सीज़न 4 की सबसे अहम और चर्चित भूमिकाओं में से एक माना जा रहा है।
कौन है सोफी बेक का किरदार
नेटफ्लिक्स के अनुसार, सोफी बेक वह “सबसे दिलचस्प इंसान” हैं, जिनसे बेनेडिक्ट अब तक मिले हैं। सीज़न में उनकी कहानी एक मास्करेड बॉल से शुरू होती है, जहां नकाबपोश सोफी बेनेडिक्ट का दिल जीत लेती हैं। यह प्रेम कहानी क्लासिक ‘सिंड्रेला’ शैली से प्रेरित मानी जा रही है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
कौन हैं येरिन हा
16 जनवरी 1998 को जन्मीं येरिन हा एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री हैं। उन्होंने टेलीविज़न पर अपने करियर की शुरुआत क्राइम ड्रामा सीरीज़ Reef Break से की थी। फिल्मों में उन्होंने वर्ष 2022 में Sissy के जरिए डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने ट्रेसी का किरदार निभाया।
ब्रिजर्टन से पहले येरिन हा कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं, जिनमें Dune: Prophecy, Halo, Bad Behaviour और Reef Break शामिल हैं।
हालिया प्रोजेक्ट्स
ब्रिजर्टन सीज़न 4 के अलावा, येरिन हा हाल ही में नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा सीरीज़ The Survivors में नजर आई थीं। इस सीरीज़ में उन्होंने मिया चांग की भूमिका निभाई है।
Bridgerton Season 4 Part 2: रिलीज़ डेट
नेटफ्लिक्स के अनुसार, ब्रिजर्टन सीज़न 4 का पार्ट 2
26 फरवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। इसमें कुल चार एपिसोड शामिल होंगे:
- एपिसोड 5: हाँ या ना
- एपिसोड 6: द पासिंग विंटर
- एपिसोड 7: द बियॉन्ड
- एपिसोड 8: डांस इन द कंट्री
