मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नीतिश भारद्वाज का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति तथा बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी साझा की तथा इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
मुलाकात के दौरान विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
