रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त 2025 को राजधानी रायपुर के महानदी भवन में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह मंत्रिमंडल की 34वीं बैठक होगी और सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
बैठक में चर्चा के संभावित मुद्दे
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से देख रही है। बैठक में विकास परियोजनाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही जनता के हित में ठोस फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
