नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 8 एवं माँ दुर्गा माता वार्ड क्रमांक 9 में पार्षद निधि से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
भक्त माता कर्मा वार्ड 8 में यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। यह कार्य 3 लाख रुपये की लागत से पार्षद निधि से किया जाएगा। यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण शीतला माता मंदिर तालाब के पास, झंडा चौक अमलेश्वर डीह में होगा। इसके निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बैठने एवं चौक-चौपाल के लिए सुविधा मिलेगी, साथ ही परिसर की स्वच्छता बनी रहेगी। रात्रिकालीन समय में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, माँ दुर्गा माता वार्ड 9 आबादी पारा में दीर्घ नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह कार्य 4.50 लाख रुपये की लागत से पार्षद निधि से कराया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र में स्वच्छता में सुधार आएगा।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, वार्ड 8 के पार्षद डोमन यादव, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू, वार्ड 9 की पार्षद श्रीमती मालती गिरधर साहू, पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, घनाराम चेलक, ग्राम समाज अध्यक्ष चैनसिंह साहू, समाजसेवी रामाधार साहू, घासीराम यादव, महेश यादव पाली अध्यक्ष, अमलेश्वर, पार्षद हेमलाल साहू, भागीराम साहू, डॉ. अश्वनी साहू अध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण मित्र समिति छत्तीसगढ़, रमेश यादव, तुलाराम साहू, गिरिजानंद साहू, आकाश चेलक, छोटू साहू, सुरेश साहू, पुनारद निर्मलकर एवं लाकेश साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
