की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
प्रसिद्ध पॉप स्टार Dua Lipa और अभिनेता Callum Turner ने लंदन में एक निजी समारोह में विवाह कर लिया है। शादी के बाद दुआ लीपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास अवसर की तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें प्रशंसकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 31 मई को लंदन के Old Marylebone Town Hall में परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में बेहद निजी समारोह में शादी की। समारोह में सीमित संख्या में मेहमान शामिल हुए।
अपनी शादी के लिए दुआ लीपा ने फैशन डिजाइनर Daniel Roseberry द्वारा डिजाइन किया गया Schiaparelli का सफेद कूट्योर आउटफिट पहना। उनके परिधान में आइवरी ब्लेज़र, मैचिंग स्कर्ट, चौड़ी टोपी, सफेद दस्ताने और हील्स शामिल थीं। वहीं कैलम टर्नर ने नेवी ब्लू रंग का औपचारिक सूट पहनकर आकर्षक लुक में नजर आए।
दुआ और कैलम की प्रेम कहानी वर्ष 2024 में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात एक साझा मित्र की पार्टी में हुई थी, जहां साहित्य और पुस्तकों को लेकर हुई बातचीत ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया। इसके बाद दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और पुरस्कार समारोहों में साथ दिखाई दिए।
मई 2025 में दोनों ने Met Gala के रेड कार्पेट पर एक साथ उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं दिसंबर 2024 में दुआ लीपा की एक तस्वीर में दिखाई दी हीरे की अंगूठी के बाद उनकी सगाई की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजी विवाह समारोह के बाद यह जोड़ा भविष्य में Sicily में परिवार और मित्रों के लिए एक भव्य औपचारिक समारोह का आयोजन भी कर सकता है।
