छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत 68.48 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹641.62 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है।
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही महिला को ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी गई है। खास बात यह है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित और दूरदराज क्षेत्रों में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से जुड़ी 7,773 महिलाओं को भी इस किस्त का लाभ मिला है।
ऐसे करें चेक – पैसे आए या नहीं
महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर होने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाता है। अगर मैसेज नहीं आया है, तो आप ऑनलाइन भी स्टेटस चेक कर सकते हैं—
- महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
- इसके बाद आपके भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी
इसके अलावा लाभार्थी मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी किस्त की जानकारी देख सकते हैं।
ई-केवाईसी कराना जरूरी
योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी जारी है। यह प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री Lakshmi Rajwade ने सभी लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी पूरा कराएं, ताकि भविष्य में किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो।
यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
