छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 8 करोड़ 54 लाख 71 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों में विकासखंड छुरा स्थित सिद्धबाबा जलाशय के निर्माण (जीर्णोद्धार) कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 35 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने के बाद लगभग 350 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
इसी प्रकार विकासखंड मैनपुर के टोहेमेटा में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 56 लाख 36 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के निर्माण से निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन के साथ-साथ किसानों को स्वयं के साधनों से लगभग 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
इन कार्यों के क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग, रायपुर को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
