नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस हाई-वोल्टेज सीरीज का दूसरा मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अपने शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत करने उतरेगी।
सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत–न्यूजीलैंड टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर में पहले मुकाबले से होगी। इसके बाद
- 23 जनवरी – रायपुर (दूसरा टी20)
- 25 जनवरी – गुवाहाटी (तीसरा टी20)
- 28 जनवरी – विशाखापट्टनम (चौथा टी20)
- 31 जनवरी – तिरुवनंतपुरम (पांचवां व अंतिम टी20)
रायपुर में होगा दूसरा मुकाबला
सीरीज का दूसरा टी20 मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि एक बार फिर टीम इंडिया अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने उतरेगी।
सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज टीम इंडिया की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।
रायपुर स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय टीम अब तक 3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें
- 2 मैचों में जीत
- 1 मैच में हार
मिली है। - 21 जनवरी 2023 (वनडे): भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, मोहम्मद शमी बने प्लेयर ऑफ द मैच।
- 1 दिसंबर 2023 (टी20): भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
- 3 दिसंबर 2023 (वनडे): साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, एडेन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच।
