कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) खंड 6-4 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा से हुई मौत के दो प्रकरणों में मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांकेर तहसील के ग्राम पुसवाड़ा निवासी 41 वर्षीय श्रीमती सकन बाई नेताम की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम आश्रित ममता एवं दीपक को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ग्राम किरगोली निवासी 03 वर्षीय कु. नित्या उसेंडी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता टेश्वर उसेंडी एवं श्रीमती रेवती उसेंडी को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर द्वारा स्वीकृत यह सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों को शीघ्र प्रदान की जाएगी।
