Sushant Singh Rajput AI Ram: मुंबई। रामायण: पार्ट वन के फर्स्ट लुक के बीच सुशांत सिंह राजपूत का AI द्वारा बनाया गया भगवान राम का अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस अवतार को देखकर भावुक हो गए हैं और कह रहे हैं कि अगर सुशांत आज होते तो वह सबसे परफेक्ट राम साबित होते।
AI में ‘राम’ बने सुशांत
हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर रामायण: पार्ट वन का फर्स्ट लुक सामने आया। निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही। कुछ ने इसे शानदार बताया, तो वहीं कई लोग नाराजगी भी जताई। इस बीच, AI तकनीक के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को राम के रूप में दिखाया गया, जिसे फैंस ने खूब सराहा।
फैंस का मानना है कि सुशांत की सादगी, मासूमियत और करुणा के गुण उन्हें राम के किरदार के लिए परफेक्ट बनाते। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि अगर वह इस रोल में होते, तो इससे बेहतर राम कोई नहीं हो सकता।

सोशल मीडिया पर भावुक माहौल
AI अवतार की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भावनाओं का तूफान ला दिया। कई फैंस ने लिखा कि सुशांत की आंखों में वही शांति और करुणा थी जो भगवान राम के चरित्र में होनी चाहिए। कुछ ने कहा कि उन्हें इस अवतार को देखकर खुशी और दुख दोनों का अनुभव हुआ।
रामायण की रिलीज़ डेट
मेकर्स ने रामायण: पार्ट वन को दीवाली 2026 पर रिलीज करने की घोषणा की है, जबकि पार्ट दो अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की चर्चा
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म एनिमल में अपने अलग अवतार के लिए चर्चा में रहे। इसके अलावा वह ‘लव एंड वॉर’ और ‘एनिमल पार्क’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल, AI में सुशांत सिंह राजपूत का ‘राम’ अवतार और रामायण के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे दिया है, जो फिलहाल थमती नहीं दिख रही।
