अबू धाबी। एशिया कप 2025 में Pakistan की टीम को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। टूर्नामेंट में भारत और Pakistan के मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था। इस खारिज होने के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।
लेकिन अब Pakistan की टीम दोबारा एशिया कप में खेलने के लिए तैयार हो गई है। टीम यूएई के खिलाफ मुकाबला खेलेगी, हालांकि मैच को एक घंटे की देरी से शुरू किया जाएगा।
पीसीबी ने दी जानकारी
Pakistan क्रिकेट बोर्ड के मीडिया प्रवक्ता आमिर मीर ने पुष्टि की कि Pakistan की टीम यूएई के खिलाफ खेल रही है। उन्होंने बताया कि आईसीसी के साथ हो रही सलाह-मशविरा के चलते मैच में एक घंटे की देरी होगी। इसके अलावा, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, पूर्व चेयरमैन रमीज़ राजा और नजम सेठी दुबई अधिकारियों के साथ ऑनलाइन चर्चा कर रहे हैं।
पीसीबी के सूत्रों ने बताया कि इस दौरान खिलाड़ियों को अपने कमरों में रहने और आगे के निर्देशों का इंतजार करने को कहा गया था। अब सभी विवाद सुलझ गए हैं और मुकाबला पूरी तैयारी के साथ खेला जाएगा।
आईसीसी और पाकिस्तान का संवाद जारी
आईसीसी और PCB के बीच लगातार चर्चा जारी है। दोनों पक्ष मैच संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंतिम निर्णय लेने में जुटे हैं। इस बीच टूर्नामेंट के आयोजक और यूएई के अधिकारियों ने भी स्थिति पर नजर रखी है।
