नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 साल से प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत मोदी ने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व और कूटनीतिक कौशल के चलते उन्हें दुनियाभर के देशों से कई सर्वोच्च नागरिक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अब तक उनके नाम 29 अंतरराष्ट्रीय सम्मान दर्ज हैं, जो उन्हें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री बनाते हैं।
पीएम मोदी को मिले कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मान:
- 9 जुलाई, 2025: नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित। यह पुरस्कार नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने विंडहोक में प्रदान किया।
- 8 जुलाई, 2025: ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस’ ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा प्रदान किया गया।
- 4 जुलाई, 2025: त्रिनिदाद और टोबैगो के ‘ऑर्डर ऑफ़ द रिपब्लिक’ से सम्मानित, यह सम्मान राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ने प्रदान किया।
- 2 जुलाई, 2025: घाना के राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार’ राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा द्वारा प्रदान किया गया।
- 16 जून, 2025: साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III’ राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा प्रदान किया गया।
- 5 अप्रैल, 2025: श्रीलंका का ‘मिथ्रा विभूषण पुरस्कार’, श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा प्रदान किया गया।
- 12 मार्च, 2025: मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन’।
- 6 मार्च, 2025: बारबाडोस के मानद ‘ऑर्डर ऑफ़ फ़्रीडम’ से सम्मानित।
- 22 दिसंबर, 2024: कुवैत का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ़ मुबारक अल-कबीर’।
- 20 नवंबर, 2024: गुयाना और डोमिनिकन गणराज्य के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार।
- 17 नवंबर, 2024: नाइजीरिया का ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द नाइजर’।
- 9 जुलाई, 2024: रूस का सर्वोच्च राजकीय सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’।
- इसके अलावा भूटान, ग्रीस, फ्रांस, मिस्र, पापुआ न्यू गिनी, फिजी, पलाऊ, यूएई, बहरीन, मालदीव, कोरिया, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब सहित कई देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक और राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए।

प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि उनके वैश्विक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की सफलता का प्रतीक है। इन पुरस्कारों ने न केवल भारत की विदेश नीति को मजबूत किया है, बल्कि देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।
