नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप 2025 का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो पूल (A और B) में बांटा गया है।
टीमों का ग्रुप विवरण
पूल A: भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान
पूल B: मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश, चाइनिज ताइपे
इस बार पाकिस्तान और ओमान की टीम एशिया कप में शामिल नहीं हैं। पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश और ओमान की जगह कजाकिस्तान को शामिल किया गया है।
भारत के मैच का शेड्यूल
भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद जापान और कजाकिस्तान से भिड़ेगा। मैच का विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार है:
हॉकी एशिया कप 2025 का शेड्यूल
तारीख (दिन) | समय | मुकाबला स्तर | मैच | पूल / स्थिति |
---|---|---|---|---|
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) | सुबह 9:00 | पूल मैच | मलेशिया vs बांग्लादेश | पूल B |
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) | सुबह 11:00 | पूल मैच | कोरिया vs चाइनीज ताइपे | पूल B |
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) | दोपहर 1:00 | पूल मैच | जापान vs कजाकिस्तान | पूल A |
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) | दोपहर 3:00 | पूल मैच | भारत vs चीन | पूल A |
30 अगस्त 2025 (शनिवार) | दोपहर 1:00 | पूल मैच | बांग्लादेश vs चाइनीज ताइपे | पूल B |
30 अगस्त 2025 (शनिवार) | दोपहर 3:00 | पूल मैच | कोरिया vs मलेशिया | पूल B |
31 अगस्त 2025 (रविवार) | दोपहर 1:00 | पूल मैच | चीन vs कजाकिस्तान | पूल A |
31 अगस्त 2025 (रविवार) | दोपहर 3:00 | पूल मैच | जापान vs भारत | पूल A |
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) | दोपहर 1:30 | पूल मैच | बांग्लादेश vs कोरिया | पूल B |
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) | दोपहर 3:30 | पूल मैच | मलेशिया vs चाइनीज ताइपे | पूल B |
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) | शाम 5:30 | पूल मैच | चीन vs जापान | पूल A |
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) | रात 7:30 | पूल मैच | भारत vs कजाकिस्तान | पूल A |
3 सितम्बर 2025 (बुधवार) | दोपहर 2:30 | 5वीं-8वीं स्थान | पूल A की 3rd टीम vs पूल B की 4th टीम | प्लेऑफ़ |
3 सितम्बर 2025 (बुधवार) | शाम 5:00 | सुपर 4 पूल मैच | TBD* vs TBD* | सुपर 4 |
3 सितम्बर 2025 (बुधवार) | रात 7:30 | सुपर 4 पूल मैच | TBD* vs TBD* | सुपर 4 |
4 सितम्बर 2025 (गुरुवार) | दोपहर 2:30 | 5वीं-8वीं स्थान | TBD* vs TBD* | प्लेऑफ़ |
4 सितम्बर 2025 (गुरुवार) | शाम 5:00 | सुपर 4 पूल मैच | पूल B की 3rd टीम vs पूल A की 4th टीम | सुपर 4 |
4 सितम्बर 2025 (गुरुवार) | रात 7:30 | सुपर 4 पूल मैच | TBD* vs TBD* | सुपर 4 |
5 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) | – | आराम का दिन | ||
6 सितम्बर 2025 (शनिवार) | दोपहर 2:30 | 7वीं-8वीं स्थान | M13 की हारने वाली टीम vs M16 की हारने वाली टीम | प्लेऑफ़ |
6 सितम्बर 2025 (शनिवार) | शाम 5:00 | सुपर 4 पूल मैच | TBD* vs TBD* | सुपर 4 |
6 सितम्बर 2025 (शनिवार) | रात 7:30 | सुपर 4 पूल मैच | TBD* vs TBD* | सुपर 4 |
7 सितम्बर 2025 (रविवार) | दोपहर 2:30 | 5वीं-6वीं स्थान | M13 की विजेता टीम vs M16 की विजेता टीम | प्लेऑफ़ |
7 सितम्बर 2025 (रविवार) | शाम 5:00 | तीसरा/चौथा स्थान | सुपर 4 की 3rd टीम vs सुपर 4 की 4th टीम | प्लेऑफ़ |
7 सितम्बर 2025 (रविवार) | रात 7:30 | फाइनल मैच | सुपर 4 की 1st टीम vs सुपर 4 की 2nd टीम |
लीग चरण और क्वालीफिकेशन
लीग राउंड में कुल 24 मुकाबले होंगे। प्रत्येक टीम को अपने पूल में 3 मैच खेलने होंगे। लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाली 2-2 टीमें सुपर-4 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। पूल A और पूल B से क्रमशः 2 टीमें आगे जाएंगी।
लीग और सुपर-4 राउंड के परिणामों के आधार पर फाइनल में जगह बनाने वाली टीमें तय होंगी, जिनमें भारत की नजरें वर्ल्ड कप 2026 के लिए डायरेक्ट क्वालीफिकेशन पर होंगी।