T20 World Cup 2026 : मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। वाशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चोटिल तिलक वर्मा की जगह स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिली है, जिससे 2 साल बाद उनका टी20 टीम में शानदार वापसी हुई है।
बीसीसीआई ने शुक्रवार शाम आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि सुंदर को निचली पसली के हिस्से में तेज दर्द हुआ था, जिसकी जांच और विशेषज्ञ की सलाह के बाद साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई। बोर्ड ने बताया कि अब सुंदर बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी रिहैबिलिटेशन और आगे के इलाज के लिए रिपोर्ट करेंगे।

श्रेयस अय्यर को पहले तीन टी20 मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। रवि बिश्नोई और श्रेयस की एंट्री के साथ ही भारतीय टीम का संतुलन बढ़ा है और टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई है।

टी20 सीरीज शेड्यूल:
- पहला मैच: 21 जनवरी, नागपुर
- दूसरा मैच: 23 जनवरी, रायपुर
- तीसरा मैच: 25 जनवरी, गुवाहाटी
- चौथा मैच: 28 जनवरी, विशाखापत्तनम
- अंतिम मैच: 31 जनवरी, तिरुवनंतपुरम
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
