मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Raveena Tandon आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। रवीना ने केवल 17 साल की उम्र में सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी शानदार अभिनय और डांसिंग स्किल्स से 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री बन गईं।
रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रवि टंडन फिल्म डायरेक्टर थे और मां वीना टंडन एक होममेकर। बचपन से ही Raveena Tandon में अभिनय और नृत्य का विशेष टैलेंट था। उन्होंने जुहू के जमनाबाई पब्लिक स्कूल और मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई की, लेकिन कॉलेज के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग और फिल्मों के ऑफर मिले।
सिर्फ 17 साल की उम्र में फिल्म पत्थर के फूल से Raveena Tandon ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपने अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने मोहरा, दिलवाले, अंदाज अपना अपना, घरवाली बाहरवाली, दूल्हे राजा, और खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी हिट फिल्मों में काम किया। उनके करियर का सबसे यादगार गाना मोहरा का ‘टिप-टिप बरसा पानी’ आज भी बॉलीवुड के आइकॉनिक गानों में शामिल है।

Raveena Tandon ने केवल ग्लैमरस किरदारों में ही नहीं, बल्कि दमन और शूल जैसी गंभीर फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
निजी जीवन में भी Raveena Tandon साहसिक फैसले लेने वाली रही हैं। 21 साल की उम्र में उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया और 2004 में अनिल थडानी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं बेटा रणबीर वर्धन और बेटी राशा। फिल्मों से कुछ समय दूर रहने के बाद रवीना ने केजीएफ चैप्टर 2 और नेटफ्लिक्स सीरीज आरण्यक से शानदार वापसी की।

अभिनय जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। Raveena Tandon आज भी अपनी अदाओं, अभिनय और डांस से लाखों दिलों पर राज करती हैं और बॉलीवुड की नायिका के रूप में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
