छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, यहां भारतीय जनता पार्टी से सुनील सोनी ने चुनाव में जीत दर्ज की है। यहां भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला।
इससे पूर्व 2023 में विधानसभा चुनाव से यहां से विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने 2024 के लोकसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसे जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की स्थिति बनी है। इसी सीट पर 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुनील सोनी को 46167 मतों से जीत दर्ज की है।
भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जैसे ही भाजपा की जीत तय हुई, एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल बन गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं संग ढोल नगाड़े बजाकर पटाखे छोड़कर कर मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी थोड़ी देर में भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।
