छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने मुंगेली जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 8 करोड़ 59 लाख 36 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
इन योजनाओं के अंतर्गत –
- पथरिया विकासखंड के अंतर्गत अगर नदी पर खैरी एनीकट निर्माण हेतु 4 करोड़ 37 लाख 6 हजार रुपए स्वीकृत।
- पथरिया व्यपवर्तन सिंचाई योजना के लिए 4 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत।
दोनों परियोजनाओं के अंतर्गत ऊर्जा संचालित उद्वहन सिंचाई प्रणाली से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से जारी आदेश के अनुसार कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर को दी गई है।