रायपुर : जवाहर नगर मंडल – भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए “संकल्प से सिद्धि तक – विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन भव्य रूप से दुलार धर्मशाला, बढ़ई पारा, रायपुर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी रहे। वहीं कार्यक्रम की गरिमा को मुख्य अतिथि हिंदी अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, मंडल प्रभारी अर्चना शुक्ला और कार्यक्रम अध्यक्ष जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल ने और बढ़ाया। मंच संचालन का दायित्व मंडल महामंत्री रमेश शर्मा ने कुशलता से निभाया।
2047 तक विकसित भारत का संकल्प
जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं, संगठन प्रमुखों और आम नागरिकों को “विकसित भारत 2047” संकल्प पत्र के माध्यम से शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज का भारत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

ठाकुर ने कहा कि सशक्त भारत और सुरक्षित भारत का सपना अब साकार हो रहा है। आतंकवाद पर निर्णायक कार्यवाही, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नारी शक्ति का उत्थान—ये सब भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि, महिला सशक्तिकरण और किसानों के लिए बजटीय वृद्धि जैसे कदम भारत को एक विकसित और समावेशी राष्ट्र बना रहे हैं।
महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए समर्पित योजनाएं
उन्होंने बताया कि सरकार आज बेटियों की शिक्षा से लेकर विवाह तक की चिंता कर रही है। 1 लाख रुपये की विवाह सहायता, सुकन्या समृद्धि योजना, 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज जैसी योजनाएं समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:
- अवतार सिंह बागल – पार्षद एवं MIC सदस्य
- चंद्रेश शाह – वरिष्ठ भाजपा नेता
- संतोष साहू – पूर्व मंडल अध्यक्ष
- अकबर अली – जिला उपाध्यक्ष
- मनोज विश्वकर्मा, रमेश शर्मा, गीता रेड्डी, नीलू तालमेल, संतोष निहाल, साजन श्रीवास, चंदू बघेल, शंकर शर्मा, दिनेश शर्मा, सूरज शर्मा, सौरभ बावरिया, संजय साहू, पीलू कुलदीप, धीरज शर्मा, दीपक तन्ना, जतिन सोनवानी, मिर्जा मकबूल बेग, और प्रणीत जैन (मीडिया प्रभारी)।