रायपुर। गौसेवा को भारतीय संस्कृति में श्रद्धा, आस्था और करुणा का प्रतीक माना गया है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस ने पितृपक्ष के अवसर पर गौशाला पहुँचकर सेवा कार्य किया। सोमवार, 15 सितंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के लगभग 25 सदस्य शामिल हुए।

क्लब सदस्यों ने गौशाला में गायों के लिए चारा, गुड़ तथा बीमार गायों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान क्लब की प्रेसिडेंट रोटेरियन नीरू अग्रवाल, सेक्रेटरी रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल और चेयरपर्सन रोटेरियन स्मिता महिष्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि समाज में दया और करुणा का ज्वलंत उदाहरण है।

कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने गायों की सेवा कर समय बिताया और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करने का संकल्प लिया। क्लब की ओर से बताया गया कि ऐसे आयोजन समाज को जागरूक बनाने के साथ ही मानवता और करुणा के मूल्यों को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस निरंतर सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी जनकल्याण के लिए ऐसी पहलें जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

