नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में हो रहे सभी खुदाई कार्यों की जानकारी सी-बड (CBuD – Call Before u Dig) मोबाइल एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
विभाग ने सभी अभियंताओं को बताया कि पाइपलाइन, केबल, गैस पाइपलाइन आदि के लिए होने वाली खुदाई की जानकारी शीघ्र अपलोड करना आवश्यक है। विभाग के संचालक आर. एक्का ने कहा कि केन्द्रीय संचार मंत्रालय और दूरसंचार विभाग द्वारा एप के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए हैं।
नोडल अधिकारियों को पंजीकृत कर ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि एप पर जानकारी अपलोड न करने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
