जशपुर जिले की मनोरा पंचायत की पिंकी सोनी ने अपने किराना व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत 70 हजार रुपये का लोन लिया और अपनी दुकान का विस्तार किया। इससे उनकी आय बढ़ी, ग्राहकों का विश्वास मजबूत हुआ और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गईं।
पिंकी बिहान महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। मुद्रा लोन योजना स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक सशक्तिकरण का रास्ता देती है।
पिंकी ने बताया, “समूह से जुड़ने के बाद मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। अब मैं अपने परिवार की मजबूत आर्थिक सहारा बन गई हूँ।” उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और अन्य महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
