बुडापेस्ट। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह सफर थोड़ा निराशाजनक रहा। ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा भाला फेंक फाइनल में पांचवें राउंड के बाद बाहर हो गए और 8वें नंबर पर संतोष करना पड़ा। नीरज ने इस चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.03 मीटर किया।
भारत के दूसरे प्रमुख जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर जगह बनाई, लेकिन मेडल केवल 40 सेंटीमीटर से चूक गया। सचिन ने छठे राउंड में 80.27 मीटर का थ्रो किया, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.27 मीटर रहा।
वहीं, पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम चौथे राउंड के बाद बाहर हो गए और 10वें नंबर पर रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.75 मीटर रहा।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन में सर्वक्षेष्ठ थ्रो
| स्थान | एथलीट का नाम | देश | सर्वश्रेष्ठ थ्रो (मीटर) |
|---|---|---|---|
| 1 | केशोर्न वॉलकॉट | त्रिनिदाद और टोबैगो (TTO) | 88.16 |
| 2 | एंडरसन पीटर्स | ग्रेनेडा (GRN) | 87.38 |
| 3 | कर्टिस थॉम्पसन | अमेरिका (USA) | 86.67 |
| 4 | सचिन यादव | भारत (IND) | 86.27 |
| 5 | जूलियन वेबर | जर्मनी (GER) | 86.11 |
| 6 | जूलियस येगो | केन्या (KEN) | 85.54 |
| 7 | रमेश थरंगा पथिरागे | श्रीलंका (SRI) | 84.38 |
| 8 | नीरज चोपड़ा | भारत (IND) | 84.03 |
| 9 | डेविड वेगनर | पोलैंड (POL) | 83.03 |
| 10 | अरशद नदीम | पाकिस्तान (PAK) | 82.75 |
| 11 | जाकुब वाडलेजच | चेक गणराज्य (CZE) | 78.71 |
| 12 | कैमरन मैकएंटायर | ऑस्ट्रेलिया (AUS) | 75.65 |
इस चैम्पियनशिप के विजेता रहे त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट, जिन्होंने 88.16 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दूसरे स्थान पर एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) रहे, जिनका थ्रो 87.38 मीटर था, जबकि कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) तीसरे स्थान पर रहे और उनका थ्रो 86.67 मीटर रहा।

नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में ही 84.85 मीटर का थ्रो करके फाइनल में सीधे प्रवेश किया था, वहीं सचिन यादव ने 83.67 मीटर का थ्रो किया था।
भारत के फैंस को इस बार भाला फेंक में मेडल की उम्मीद थोड़ी निराशा में बदल गई, लेकिन नीरज और सचिन की मेहनत और प्रदर्शन ने दर्शकों का मनोबल बढ़ाया।
